माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत
- झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई.
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान (21) की गुरुवार को Road accident में मौत हो गई। वह सुबह Prayagraj से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। Car में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने जैसे-तैसे दरवाज तोड़कर सभी को बाहर निकाला, आगे की सीट पर बैठे अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर मौत हो गई। जबकि, बाकी 3 घायलों उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम को जिला अस्पताल भिजवाया।
हादसे की दो वजह सामने आ रही हैं। अबान के घायल दोस्त ने बताया कि हाईवे पर ईंट थी, इससे कार अनियंत्रित हो गई। जबकि, पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड तेज थी। अचानक हाईवे पर आए जानवर को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई है।
अतीक अहमद के 5 बेटे थे। अबान सबसे छोटा था। एक बेटा असद 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब तीन बेटे हैं, इसमें बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल, दूसरा अली झांसी जेल में बंद है। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।
प्रयागराज में फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पेशी पर लाया गया था। वहां 15 अप्रैल 2023 को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी फरार है। उस पर एक लाख का इनाम है।
सिर पर गंभीर चोट, हाथ-पैर टूटकर मुड़ गए; झांसी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार सुबह ही अबान कार से प्रयागराज से 400 किमी झांसी के लिए रवाना हुआ था। वह आगे की सीट पर बैठा था। उसका साथी जैद गाड़ी चला रहा था। हल्की बारिश से हाईवे भी गीला था।
कार की स्पीड 100 के करीब बताई जा रही है। यही वजह थी कि कार अनियंत्रित हुई तो ड्राइवर जैद संभाल नहीं पाया। कार पूरी स्पीड से डिवाइडर से टकरा गई। कार का आगे का पूरा हिस्सा पिचक गया।
टक्कर से अबान के सिर में गंभीर चोटें आईं। हाथ-पैर टूट गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा: अबान के शव को झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा। कल यानी शुक्रवार को प्रयागराज में ही अतीक की कब्र के पास ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)