लॉक अप सीजन 2: नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगा प्रीमियर, एकता कपूर के शो में दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि लॉक अप सीजन 2 का प्रीमियर 27 जून 2026 से होगा। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कई शहरों में दिखे "नकाबपोश कैदियों" वाले प्रमोशनल कैंपेन के बाद शो की रिलीज डेट का खुलासा किया गया।
नई दिल्ली। एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। लंबे इंतजार और रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों के बीच मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है। लॉक अप सीजन 2 का प्रीमियर 27 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर होगा। इस बार शो में पहले से ज्यादा ड्रामा, नए ट्विस्ट और चर्चित चेहरों का तड़का देखने को मिलेगा। वहीं, अभिनेता रितेश देशमुख के होस्ट बनने की चर्चाओं ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
लॉक अप सीजन 2 कब रिलीज होगा?
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि लॉक अप सीजन 2 का प्रीमियर 27 जून 2026 से होगा। हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कई शहरों में दिखे "नकाबपोश कैदियों" वाले प्रमोशनल कैंपेन के बाद शो की रिलीज डेट का खुलासा किया गया।
कहां देख सकते हैं शो?
इस बार शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। पहले सीजन को ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया गया था, लेकिन दूसरे सीजन के लिए एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।
क्या होगा नया?
मेकर्स के अनुसार, नए सीजन में पहले से ज्यादा ड्रामा, ट्विस्ट और चर्चित चेहरों की एंट्री देखने को मिलेगी। हालांकि कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कई बड़े नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
कौन होगा होस्ट ?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अभिनेता रितेश देशमुख के होस्ट बनने की चर्चा है, हालांकि नेटफ्लिक्स या मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इतना चर्चा में क्यों है ?
लॉक अप अपने विवादित फॉर्मेट, हाई-वोल्टेज ड्रामा और कंटेस्टेंट्स के बड़े खुलासों के लिए जाना जाता है। पहला सीजन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था और अब दूसरे सीजन से भी वैसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)