Lockupp season 2: पामेला सेरेना से झगड़े के बाद राम कपूर ने मांगी माफी, बोले-मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा ये देखे
विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) में बड़ा ड्रामा देखने को मिला है। पूर्व मिस यूएई पामेला सेरेना से तीखी बहस और कहासुनी के बाद अभिनेता राम कपूर ने कैमरे के सामने नेशनल टीवी पर पामेला से माफी मांगी। राम कपूर ने अपनी गलती मानते हुए भावुक होकर कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा यह देखे और सीखे कि गलती होने पर अपनी जवाबदेही स्वीकार करना और माफी मांगना ही असली इंसानियत है।
मुंबई। अभिनेता Ram Kapoor इन दिनों वेब रियलिटी शो लॉकअप के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में देखा गया कि राम ने कंटेस्टेंट Pamela Serena से तीखी बहस के बाद उनसे माफी मांगी।
शो के दौरान Ram Kapoor और Pamela Serena का झगड़ा हुआ था। उस समय Pamela Serena, Ram Kapoor से डर गई थीं और उन्हें असहज महसूस हुआ था, हालांकि झगड़े के बाद Ram Kapoor ने भी माना कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनका यह व्यवहार इतना डरावना और गुस्सा कर देने वाला लगेगा।
अपने इस तरह के बरताव पर अफसोस जताते हुए Ram Kapoor ने Pamela Serena के पास जाकर कहा, "मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है, बस मुझे माफ कर देना। इसकी खास वजह मेरा बेटा है। वह भी यह शो देख रहा होगा। अगर उसने अपने पिता को किसी महिला से ऐसे गुस्से से बात करते देखा तो मैं चाहता हूं कि वो ये भी देखे कि उसके पिता ने माफी भी मांगी।"
उन्होंने कहा, "दूसरी वजह यह भी है कि मैं शो के बाद तुमसे दोस्ती भी रखना चाहता हूं। तुम मेरी दुबई वाली दोस्तों में से एक हो। मुझे लगता है दोस्तों के बीच गलती हो जाए तो दोस्ती और मजबूत होती है।"
इसके बाद Pamela Serena ने Ram Kapoor को जवाब देते हुए कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि आप कभी मेरा साथ नहीं देते हो, जबकि शुरुआत से मैंने हमेशा आपकी इज्जत की है। मैंने आपके बारे में कभी कुछ भी गलत नहीं कहा। अगर मैंने आपके साथ कुछ बुरा किया हो या बदतमीजी की हो, तो मैं समझ सकती हूं कि आप मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हो।"
उन्होंने आगे कहा, "आप एक पब्लिक फिगर, पढ़े-लिखे, अच्छे घर से ताल्लुक रखते हैं और क्लासी आदमी हैं। आपका बैकग्राउंड मेरे जैसा ही है। मैं समझती हूं कि हम यहीं टाइम पास करने आए हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप दूसरों के साथ रहकर उनके जैसे बन जाओ। ये आपका लेवल नहीं है।"
Ram Kapoor ने ये भी माना कि एक दूसरे कंटेस्टेंट की वजह से ही उनका व्यवहार ऐसा हो गया था।
शो में एक गरमागरम बहस के दौरान Ram Kapoor ने Pamela Serena का पीछा करते हुए एक कॉरिडोर में जाकर अपनी आवाज उठाई। Ram Kapoor के इस व्यवहार से पामेला सोरेन को खतरा महसूस हुआ। साथी कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने बहस के दौरान बीच-बचाव किया और Ram Kapoor से सख्ती से कहा कि वह पामेला सोरेन को डराए नहीं। साथ ही Ram Kapoor को याद दिलाया कि वह किसी भी कीमत पर किसी भी महिला को असहज महसूस नहीं करा सकते।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)