पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

Sep 05, 2026 - 13:01
0 6
पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

नई दिल्ली। प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही शिक्षक दिवस की बधाई दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन। 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री एवं बिजली मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "एक उत्कृष्ट शिक्षक बच्चों में सिर्फ ज्ञान व नैतिक आदर्शों का ही संचार नहीं करते, बल्कि उन्हें सुदृढ़ और सामर्थ्यवान बनाकर एक मजबूत समाज की संरचना व एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अद्वितीय योगदान देते हैं। प्रख्यात शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न आदरणीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की शुभकामनाएं देता हूं।"

सीएम योगी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा गया, "प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। 'राष्ट्र के भविष्य' को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "शिक्षक जीवन की वह मजबूत नींव होते हैं, जो हमें सही दिशा, प्रेरणा और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देते हैं। महान शिक्षक एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। शिक्षक दिवस पर उन सभी गुरुजनों को हृदय से प्रणाम, जिन्होंने केवल पढ़ाया ही नहीं, बल्कि सोचने, सीखने, आगे बढ़ने और जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "ज्ञान, शिक्षा और संस्कारों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शिक्षक दिवस पर देश के सभी गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं, जो अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बना रहे हैं।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरुओं से प्राप्त ज्ञान और संस्कार ही हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर ज्ञान, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा से सशक्त समाज एवं विकसित राजस्थान- विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर सादर नमन एवं शिक्षक दिवस की आप सभी को अनंत-असीम शुभकामनाएं। आइए, अपने जीवन को ज्ञान, संस्कार और दिशा देने वाले सभी गुरुजनों के प्रति सदैव सम्मान एवं आभार व्यक्त करें।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, ""पुस्तकें वे साधन हैं जिनके माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के पुल का निर्माण कर सकते हैं।" महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। डॉ. राधाकृष्णन जी का जीवन और विचार हमें शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बनाने की प्रेरणा देते हैं।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है।" उन्होंने आगे लिखा कि महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का आधार माना। उनका विद्वतापूर्ण जीवन और शिक्षा के प्रति समर्पण सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। सभी शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राष्ट्र निर्माण की आधारशिला मजबूत करने तथा ज्ञान, संस्कार और चरित्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महान शिक्षाविद, भारत रत्न, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिक्षकों का समर्पण, ज्ञान और मार्गदर्शन ही एक सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की नींव है। आइए, आज हम अपने सभी गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।"

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User