लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा; बिहार सरकार ने बदला फैसला

Jul 05, 2026 - 15:03
Updated: 2 months ago
0 4
लालू-राबड़ी को फिर मिली Z श्रेणी की सुरक्षा; बिहार सरकार ने बदला फैसला
राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव

पटना: बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने दोनों नेताओं की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी है. इसके साथ ही उन्हें बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी दोबारा उपलब्ध कराई गई है.

कुछ दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी. समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. इस फैसले के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया था. सुरक्षा में कटौती के विरोध में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी बची हुई सरकारी सुरक्षा भी लौटा दी थी. दोनों नेताओं के इस कदम को लेकर राज्य की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी. इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. पार्टी का कहना था कि सुरक्षा में कटौती राजनीतिक कारणों से की गई है.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी. उन्होंने इसे विपक्ष के साथ भेदभाव बताया था. अब बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को फिर से Z श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.  इसके साथ ही दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ गाड़ी की सुविधा भी दोबारा दी गई है. सरकार के इस नए फैसले के बाद सुरक्षा को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल एक नए मोड़ पर पहुंच गया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User