BREAKING NEWS: खान सर को कोचिंग मारपीट मामले में अग्रिम जमानत

Jul 13, 2026 - 12:02
Updated: 1 month ago
0 7
BREAKING NEWS: खान सर को कोचिंग मारपीट मामले में अग्रिम जमानत

Bihar News Update: बिहार के प्रसिद्ध टीचर खान सर को कोचिंग मारपीट मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। इसे खान सर के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। गौरतलब है कि कोचिंग में मारपीट मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।

मामला क्या है?

इसी साल जून की शुरुआत में खान सर के कोचिंग संस्थान के पास मारपीट और फायरिंग की बात सामने आई थी। इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक और कर्मियों पर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में खान सर के दो बॉडीगार्ड्स हवा में फायरिंग करते नजर आए थे, इसलिए खान सर पर भी केस हुआ था और उनके गार्ड्स गिरफ्तार हुए थे। हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि मामले में खान सर की गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाई गई थी। 

2 जून की रात का है मामला 

दरअसल मामला 2 जून की रात का है, जब पटना में फैजल खान उर्फ खान सर की कोचिंग के बाहर हंगामा हुआ। मामले ने तूल पकड़ा तो खान सर ने कहा कि उनकी कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई और विरोधी कोचिंग माफिया या असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। जब ये मामला मीडिया में हाईलाइट हुआ तो खान सर अपने बयान से पलट गए।

इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार किया गया और  बाद में खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी। हालांकि बाद में ये मामला इसलिए भी सुर्खियों में आया क्योंकि ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई। 

हाल ही में इस वजह से चर्चा में थे खान सर

इससे पहले खान सर तब भी सुर्खियों में आए थे, जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग संस्थान में अग्निकांड के बाद अधिकारियों ने छापेमारी कर कई कोचिंग संस्थानो को नोटिस जारी किया था। इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने चेकिंग के दौरान खान ग्लोबल कोचिंग मे खामियां पाने के बाद इसे सीज कर दिया था। खान सर की ये कोचिंग 3 मंजिला इमारत में चल रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User