Kerala Explosives Case: केरल के मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल के मलप्पुरम में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री की जब्ती से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। एनआईए ने इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से बारूद और विस्फोटक सामग्री एकत्र कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों के लिए सप्लाई करने के नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार था।

Aug 09, 2026 - 12:23
0 1
Kerala Explosives Case: केरल के मलप्पुरम अवैध विस्फोटक मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

मलप्पुरम। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने केरल के मलप्पुरम में अवैध विस्फोटकों की एक बड़ी खेप जब्त होने के मामले में एक और आरोपी हैरिस टीए को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या दस हो गई है। 

आरोपी हैरिस को शनिवार को मलप्पुरम जिले के मंजेरी से गिरफ्तार किया गया। यह आरोपी मुख्य साजिशकर्ता है और मामले में जब्त किए गए विस्फोटकों को अवैध रूप से हासिल करने में शामिल था।

NIA की ओर से एक बयान में कहा गया कि यह मामला 7 फरवरी, 2026 को मलप्पुरम में चेम्माड-थलाप्पारा रोड पर स्थित 'फरहा होलो ब्रिक्स कंपनी' के परिसर में खड़े एक ट्रक से 89,600 विस्फोटक स्टिक और 10,500 शॉक ट्यूब जब्त किए जाने से जुड़ा है। ट्रक को केरल पुलिस ने रोका था और खेप से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास विस्फोटकों के परिवहन या उन्हें रखने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद NIA ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरानएजेंसी ने तीन राज्यों में 19 जगहों पर तलाशी ली, जिससे आपत्तिजनक सामग्री मिली और साजिश में शामिल अन्य लोगों की पहचान की गई। हैरिस की यह गिरफ्तारी NIA की ओर से 7 अगस्त को कर्नाटक के विजयपुरा से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

आरोपियों की पहचान मंतागौड बिरदार, बापागौड भीरमाया चौधरी और प्रकाश गौडा बिरदार के तौर पर हुई है। ये तीनों कर्नाटक के विजयपुरा जिले के रहने वाले हैं और इन्हें विजयपुरा से ही गिरफ्तार किया गया। NIA ने पाया है कि आरोपी, विस्फोटक के लाइसेंस-प्राप्त डीलर और इस्तेमाल करने वाले होने के बावजूद जब्त किए गए विस्फोटकों को लागू कानूनी नियमों का उल्लंघन करके बेच रहे थे।

इस मामले में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बड़ी साजिश और विस्फोटकों की अवैध खरीद और आवाजाही की जांच जारी है।

 इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User