Jos Buttler On Vaibhav Suryavanshi: टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाकर भी जोस बटलर को लगा डर; बोले— '15 साल का वैभव सूर्यवंशी तोड़ेगा मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का ऑल-टाइम वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद भारत के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने वाले बटलर ने कहा कि भविष्य में उनका यह विश्व कीर्तिमान कोई और नहीं बल्कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे।
नई दिल्ली। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर T20 Cricket में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए इस बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया। हालांकि, बटलर ने भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
बटलर का कहना है कि T20 Cricket में सबसे ज्यादा रन बनाने का उनका रिकॉर्ड भविष्य में वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं। 'स्टार स्पोर्ट्स' के साथ बातचीत करते हुए बटलर ने कहा, "यह सोचना वाकई बहुत कूल है कि आपने सबसे ज्यादा T20 रन बनाए हैं। एक दिन कोई इसे पार कर जाएगा, और उसका नाम शायद वैभव सूर्यवंशी होगा।" वैभव ने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ हुई T20 सीरीज में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से जमकर धमाल मचाया। उन्होंने पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं, तीसरे T20 में उन्होंने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। इससे पहले, आईपीएल 2026 में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 16 मुकाबलों में 48 की औसत और 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे।
बटलर ने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वह T20 में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अब 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में 14,562 रनों के साथ क्रिस गेल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
इनपुट :आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)