Japan Typhoon 18 Alert: जापान में 'टाइफून-18' को लेकर हाई अलर्ट; ओकिनावा और अमामी की ओर तेजी से बढ़ा भीषण चक्रवाती तूफान, 216 किमी/घंटा की हवाओं और भूस्खलन की चेतावनी

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने देश के दक्षिणी द्वीपों, विशेष रूप से ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों के लिए अत्यधिक शक्तिशाली 'टाइफून नंबर 18' को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। समुद्र में तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा यह चक्रवाती तूफान ओकिनावा के मुख्य द्वीप और ननसेई द्वीप समूह के बेहद करीब पहुंच गया है। जानिए जापान में टाइफून-18 की स्थिति, मौसम विभाग के अलर्ट और सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Aug 25, 2026 - 11:56
0 0
Japan Typhoon 18 Alert: जापान में 'टाइफून-18' को लेकर हाई अलर्ट; ओकिनावा और अमामी की ओर तेजी से बढ़ा भीषण चक्रवाती तूफान, 216 किमी/घंटा की हवाओं और भूस्खलन की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली। टाइफून नंबर 18 के खतरे को देखते जापान में चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार ओकिनावा के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत से बढ़ रहा यह तूफान 26 तारीख तक मुख्य द्वीप और अमामी क्षेत्र के करीब पहुंच सकता है।

तूफान को लेकर मौसम विभाग ने तेज हवाओं, ऊंची लहरों, भूस्खलन और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में लिखा, ''टाइफून नंबर 18 ओकिनावा प्रांत के डाइटो द्वीप समूह के पास बहुत तेज ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 26 तारीख तक ओकिनावा के मुख्य द्वीप क्षेत्र और अमामी क्षेत्र के करीब तेज तीव्रता के साथ पहुंच सकता है।''

उन्‍होंने बताया क‍ि ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में लोगों से अपील की गई है कि वे 26 तारीख तक तेज हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों को लेकर बेहद सतर्क रहें। वहीं, अमामी क्षेत्र में 26 तारीख को भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

इसके अलावा, ओकिनावा और अमामी क्षेत्रों में 27 तारीख तक भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के जलस्तर बढ़ने और तूफानी लहरों (स्टॉर्म सर्ज) के खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तकाइची ने बताया क‍ि टाइफून नंबर 18 की तैयारी के तहत, प्रधानमंत्री कार्यालय के संकट प्रबंधन केंद्र में स्थापित 'प्रधानमंत्री कार्यालय संपर्क कक्ष' के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

सभी नागरिकों से विनम्र अनुरोध किया गया है कि वे रेडियो, टीवी, इंटरनेट और अन्य माध्यमों से मौसम संबंधी जानकारी, आपदा से बचाव के निर्देश और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी किए जाने वाले ताजा निकासी निर्देशों पर लगातार नजर रखें।

उन्‍होंने कहा क‍ि यदि आपको जरा सा भी खतरा महसूस हो, तो देर न करें और अपनी सुरक्षा के लिए जितनी जल्दी हो सके आवश्यक कदम उठाएं। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि अपनी और अपने परिवार की जान की रक्षा के लिए समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User