ईरान ने दी चेतावनी, जिसने भी हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया; होर्मुज से नहीं निकलने देंगे उसका जहाज

Jul 29, 2026 - 08:47
0 9
ईरान ने दी चेतावनी, जिसने भी हमारे फ्रीज फंड से मुआवजा लिया; होर्मुज से नहीं निकलने देंगे उसका जहाज

World News: ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर उसके फ्रीज फंड से कोई भी देश या कंपनी मुआवजा लेती है तो वह उसके जहाजों को Strait Of Hormuz से नहीं निकलने देगा। जानें ईरान की तरफ से और क्या-क्या कहा गया है।

Middle East में जारी जंग के बीच, iran की फ्रीज प्रॉपर्टी को लेकर माहौल और गरमा गया है। दरअसल, iran ने चेतावनी दी है कि वह उन देशों और कंपनियों के कमर्शियल जहाजों को Hormuz से गुजरने से रोकेगा जो Middle East में जारी संघर्ष में हुए अपने नुकसान की भरपाई के लिए iran की फ्रीज हो चुकी संपत्ति का प्रयोग करेंगे। ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता के स्टेटमेंट और ईरानी सरकारी मीडिया IRIB की रिपोर्ट के मुताबिक, iran ने America की कड़ी आलोचना की है क्योंकि वह iran से युद्ध के दौरान निशाना बनाए गए जहाजों के नुकसान की भरपाई के लिए iran की फ्रीज की गई संपत्ति का इस्तेमाल करना चाहता है।

iran की फ्रीज संपत्तियों के प्रयोग पर अमेरिकी योजनाओं पर बात करते हुए खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि जंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जहाजों के लिए मुआवजा iran के फ्रीज किए गए फंड से लेने की प्लानिंग है। अमेरिकी सेना की तरफ से असुरक्षा पैदा करने और Hormuz के दक्षिण में गैर-कानूनी और असुरक्षित रास्ते के उल्लंघन के चलते ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरान जिन जहाजों को नुकसान हुआ, उनकी भरपाई iran की फ्रीज की गई संपत्ति से की जाएगी।

    अगर कोई देश या कंपनी ऐसी प्लानिंग पर अमल करती है, तो iran की सेनाएं उनके जहाजों को होर्मुज से गुजरने से रोक देंगी: खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता

वहीं, अपने 'X' पोस्ट में ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि किसी दूसरे देश की संपत्ति को फ्रीज करके उससे ऐसे दावों का निपटारा करना, जिनका उस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है, यह अंतरराष्ट्रीय नियमों को कमजोर करेगा और व्यापक रूप से अस्थिरता पैदा करेगा।

America के कदम को उकसाने वाला बताया

अराघची ने X पोस्ट में लिखा, "भविष्य के ऐसे दावों के लिए किसी देश की संपत्ति फ्रीज करना एक तरह का उकसाना है। जो लोग ऐसे फंड का फायदा उठाएंगे, उन्हें याद रखना चाहिए कि एक बार जब सरकारें संपत्ति फ्रीज करने को सामान्य मान लेंगी, तो किसी की भी संपत्ति सेफ नहीं रह जाएगी। इसकी वजह से जो अराजकता फैलेगी, वह अच्छी और शांतिपूर्ण नहीं होगी।"

गौरतलब है कि यह टिप्पणी तब आई है जब America के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भविष्य में जहाजों, कार्गो या उससे जुड़ी समुद्री संपत्तियों को होने वाले किसी भी तरह के नुकसान की भरपाई America के पास मौजूद और उसके कंट्रोल वाले iran के पैसे से होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User