कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भारत ने UN में पाकिस्तान को दिया जवाब

Sep 26, 2026 - 15:19
0 2

"कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भारत ने UN में पाकिस्तान को दिया जवाब"

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान ने कश्मीर और भारत में अल्पसंख्यकों को लेकर सवाल उठाए। इसके जवाब में भारत के डिप्लोमेट क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर पर बोलने से पहले पहले अपने कब्जे वाला हिस्सा खाली करना चाहिए। 

भारत ने 1990 में कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से निकाले जाने का मुद्दा भी उठाया। भारत ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने ही कश्मीरी पंडितों को उनके घर छोड़ने पर मजबूर किया था। भारत ने ये भी बताया कि बाद में आतंकवाद की घटनाओं में अलग-अलग समुदायों के कश्मीरी लोगों को भी निशाना बनाया गया। साथ ही भारत ने फिर से मांग की कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के हिस्से को खाली करे। यानी एक बार फिर UN में कश्मीर, अल्पसंख्यकों और आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User