Congress Meeting में दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट का मामला, आखिर- कांग्रेस की बैठक में क्यों हुआ था विवाद ? 

Congress Meeting में दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बैठक के दौरान हंगामा हुआ, जिसके बाद घटना चर्चा में है। आखिर, कांग्रेस की बैठक में दो गुटों के समर्थकों के बीच विवाद क्यों हुआ? मामला किस बात पर बढ़ा? 

Oct 12, 2026 - 11:31
0 8
Congress Meeting में दो गुटों के समर्थकों के बीच मारपीट का मामला, आखिर- कांग्रेस की बैठक में क्यों हुआ था विवाद ? 

- लखनऊ Congress दफ्तर में लात-घूंसे, जूते लेकर भिड़े नेता,

- Congress Meeting में 2 गुटों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट,

- नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हंगामा, अजय राय-ममता चौधरी के समर्थक भिड़े.


लखनऊ: Lucknow स्थित Congress मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी (महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और पार्षद) के समर्थकों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान झगड़े और मारपीट के साथ जूता फेंके जाने की बात भी सामने आई. यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब UP कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान कार्यालय में मौजूद भीड़ को देखते हुए उनके समर्थकों ने कहा, 'अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दे दीजिए.' इस पर ममता चौधरी की ओर से पूछा गया, 'कौन अध्यक्ष?' इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई़.

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान अजय राय के Congress मुख्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की तरफ से उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद अजय राय के समर्थक आक्रोशित हो गए और ममता चौधरी के खिलाफ विरोध जताने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया. फिर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झगड़ा और मारपीट हुई. इस दौरान जूता फेंके जाने की बात भी सामने आई है.

अजय राय ने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की

घटनाक्रम के बाद अजय राय ने Congress के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद से मामले की शिकायत की. अजय राय ने कहा कि इस तरह के लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के पार्टी में रहने से माहौल खराब होगा. अजय राय ने ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग की. मामले में अजय राय को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

ममता चौधरी की सफाई

Congress नेता ममता चौधरी ने कहा कि उस समय उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा था. उन्होंने बताया कि महिला Congress की बड़ी संख्या में महिलाएं आराधना मिश्रा-मोना के स्वागत के लिए खड़ी थीं. इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह पहुंच गई हैं और अजय राय भी आए हैं. लोगों के कहने पर वे सभी महिलाएं एक तरफ हट गईं.  ममता चौधरी के मुताबिक, वह दूसरी महिलाओं से बात कर रही थीं और उन्हें नहीं पता कि किसने क्या कहा. पूछते हुए चप्पल और जूते दिखाए और हाथ-पैर से मारपीट शुरू कर दी. 

उन्होंने कहा कि यह दो गुटों के बीच झड़प नहीं थी, बल्कि एक तरफ पुरुष और दूसरी तरफ महिलाएं थीं. ममता चौधरी ने कहा कि Video में भी देखा जा सकता है कि वह अजय राय की तरफ देख भी नहीं रही थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बारे में अलग-अलग बातें बनाई जा रही हैं. ममता चौधरी ने कहा कि पूरी महिला कांग्रेस राहुल गांधी के पास जाकर इस मामले और उनके लोगों के व्यवहार की शिकायत करेगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User