'ट्रम्प को मारने के ख्याल आते हैं', पुलिस से बोला वेनेजुएला का युवक; हथियार के साथ गिरफ्तार
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास से वेनेजुएला के 26 वर्षीय युवक रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के मुताबिक, उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले हैं। अधिकारियों को तलाशी लिए गए एक संदिग्ध पिकअप ट्रक से AR-15 राइफल, MAC-10 मशीन पिस्तौल, ग्लॉक पिस्तौल और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं।
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने युवक को वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर एक कार में संदिग्ध हालत में देखा। पूछताछ में उसने बताया कि उसके दिमाग में कुछ आवाजें आती हैं, जो उसे ट्रम्प को मारने के लिए कहती हैं।
दरअसल, जनवरी में अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। युवक की पहचान 26 साल के रॉनी यॉर्ड्रिक्स गुआनिपा क्रिनोस के रूप में हुई है। वह 2024 में अवैध तरीके से अमेरिका आया था।
सीक्रेट सर्विस के अधिकारी गुरुवार रात करीब 11:42 बजे व्हाइट हाउस के पास कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खड़ी नीली फोर्ड एफ-150 पर पड़ी। अधिकारियों ने युवक को कार में अकेले सोते हुए देखा तो उन्हें मामला ठीक नहीं लगा। इसलिए वे यह पता लगाने के लिए उसके पास पहुंचे कि वह ठीक है या नहीं। युवक अंग्रेजी नहीं बोल पा रहा था। इसलिए उसने गूगल ट्रांसलेट की मदद से अधिकारियों को बताया कि उसके पास हथियार हैं। जांच में यह भी पता चला कि कार चोरी की थी। युवक अमेरिकी मार्शल सर्विस की हिरासत में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)