मेरठ में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नाले ओवरफ्लो, सड़कों पर बहा पानी; लोगों की बढ़ीं मुश्किलें
Knockout Newz Meerut : मंगलवार को मेरठ में सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर की बारिश में मेरठ शहर के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क सड़कों तक जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मानसून से पहले नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए तो जलभराव से काफी हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल, शहर में जगह-जगह भरे पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद नाले Overflow हो गए और सड़कों पर इतना पानी भर गया कि गड्ढे तक नजर नहीं आए। वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
बारिश ने एक बार फिर मेरठ नगर निगम की मानसून तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी पानी भरने से यातायात प्रभावित रहा। कई जगह वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ा। जबकि, पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सड़कों पर पानी भरने से गड्ढे पूरी तरह छिप गए। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया। कई लोग सावधानी के साथ पानी से भरी सड़कों को पार करते नजर आए। कई नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया। इससे जलभराव की स्थिति और गंभीर हो गई। लोगों को आशंका रही कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल: हर साल मानसून से पहले मेरठ नगर निगम नालों की सफाई और जलभराव से निपटने के दावे करता है। लेकिन, पहली तेज बारिश में ही इन दावों की पोल खुलती नजर आई। मेरठ शहर के कई हिस्सों में जल निकासी व्यवस्था फेल होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मानसून से पहले नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए तो हर बारिश में होने वाले जलभराव से काफी हद तक राहत मिल सकती है। फिलहाल शहर में जगह-जगह भरे पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)