हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा 

Sep 03, 2026 - 16:04
0 6
हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा 

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाबियों की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। हरसिमरत कौर बादल ने 'एक्स' पर लिखा, "आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है। इस वीडियो को ध्यान से देखिए। यह है तरीका जिससे भगवंत मान और उनके 'मास्टर' अरविंद केजरीवाल पंजाबियों को चुप करा रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है। वहां मुख्यमंत्री की एक फर्जी पीआर 'मिलनी' चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा।

हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस 'कॉमेडियन' को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे 'तानाशाह' में बदल दिया है।

उन्होंने कहा, "आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है। पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है। और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा।"

बता दें कि हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अटैच किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे होते हैं, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगता है। तभी पुलिस वाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं।

इस पोस्ट के साथ उन्होंने 'पंजाब विरोधी आप' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User