आतंकियों का अड्डा है टेलीग्रामः केंद्र

इस विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा दावा किया है। सरकार ने कोर्ट में कहा है कि टेलीग्राम आतंकवादी गतिविधियों के लिए सबसे आसान और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म बन गया है।

Jun 19, 2026 - 12:21
Updated: 5 days ago
0 7
आतंकियों का अड्डा है टेलीग्रामः केंद्र
  • बैन मामले में सुनवाई पर हाई कोर्ट में सरकार की दलील.

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। इंडिया गवर्नमेंट ने हाल ही में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को हफ्ते भर के लिए बैन कर दिया है। टेलीग्राम ने कोर्ट में चैलेंज भी किया है। इस विवाद के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा दावा किया है। गवर्नमेंट ने कोर्ट में कहा है कि टेलीग्राम आतंकवादी गतिविधियों के लिए सबसे आसान और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म बन गया है। 

मामले की सुनवाई से पहले सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि इस केस में विस्तृत जवाब कोर्ट रजिस्ट्री में दाखिल कर दिया गया है। सॉलिसिटर जनरल ने यह भी कहा कि टेलीग्राम को बुलाया गया था और उनकी बात सुनी गई। उनकी दलीलों और उस पर की गई जांच के निष्कर्ष रिकॉर्ड में दर्ज हैं। गवर्नमेंट की ओर से बताया गया कि इस मामले की सुनवाई एक कमेटी ने की थी, जिसकी अगुवाई कैबिनेट सचिव ने की।

भारत में टेलीग्राम का भविष्य क्या होगा

इस दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि अगर इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया जाता है, तो 48 घंटे के अंदर सुनवाई का मौका देना जरूरी होता है। इस पर सरकार ने कहा कि इस मामले में सुनवाई का अवसर दिया गया था। अब इस केस में कोर्ट का अगला कदम अहम होगा, क्योंकि यह फैसला तय करेगा कि भारत में टेलीग्राम का भविष्य क्या होगा।

दरअसल, टेलीग्राम के कुछ फीचर्स ऐसे हैं जिससे लोगों को ट्रेस कर पाना मुश्किल होता है। उदाहरण के तौर पर इस ऐप पर बिना फोन नंबर दिखाए हुए चैटिंग कर सकते हैं। इस वजह से स्कैमर्स इस प्लेटफॉर्म का यूज करने लगे हैं। हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने एग्जाम होने तक एक हफ्ते के लिए इस ऐप पर बैन लगा दिया है। ये ऐप भारत में फिलहाल यूज नहीं किया जा सकता है। भारत में इस ऐप के करोड़ों यूजर्स हैं और कंपनी के सीईओ लगातार इसके विरोध में है।

ऐप बैन करने से लीक नहीं रुकेंगे: टेलीग्राम सीईओ

टेलीग्राम के सीईओ ने कहा है कि ऐप बैन करने से लीक नहीं रुकेंगे। क्योंकि जो लोग लीक कर रहे हैं वो दूसरे ऐप से भी लीक कर सकते हैं. हालांकि, सरकार का रूख कड़ा है और मामला कोर्ट में पेंडिंग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User