सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े

Sep 18, 2026 - 11:23
0 2
सोने और चांदी में लौटी तेजी, दाम करीब 0.70 प्रतिशत तक बढ़े

मुंबई । सोने और चांदी में शुक्रवार को तेजी देखी गई और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब आधा प्रतिशत तक बढ़ गया।

 मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,981 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,52,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 10:30 बजे यह 217 रुपए या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,198 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,171 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,53,495 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने में रुझान तेजी का बना हुआ है। सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली है।

चांदी का 5 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,38,205 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,38,478 रुपए प्रति किलो पर खुला। फिलहाल यह 1,557 रुपए या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,39,762 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,38,478 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,39,954 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,406 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 66 डॉलर प्रति औंस पर थी। मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि फेड की ओर से 25 आधार अंक की ब्याज दर बढ़ोतरी उम्मीद के मुताबिक थी, जबकि डॉलर की मजबूती और इक्विटी मार्केट में हालिया गिरावट का असर बुलियन पर पड़ रहा है। आगे चलकर, फेड के फैसले पर अमेरिकी बाजार की प्रतिक्रिया और बॉन्ड की बढ़ी हुई कीमतें सोने के लिए अहम कारक बनी रहेंगी। भारतीय बाजार में सोने की रेंज 1,49,000 रुपए से 1,53,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है। 

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User