Himachal Pradesh Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत 

Jul 28, 2026 - 13:31
0 3
Himachal Pradesh Car Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत 
हिमाचल प्रदेश के चंबा में गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत 

हिमाचल प्रदेश: चंबा में एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। Chamba district के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के समीप ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

पूरा मामला क्या है ?

Himachal Pradesh के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाहड़ के समीप मध्यरात्रि के आसपास ऑल्टो के-10 कार (एचपी 48ए-8534) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। हादसा दुर्गम क्षेत्र में होने और रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस और बचाव दल का सहयोग करते हुए अभियान में भाग लिया।

क्या रहा हादसे का कारण?

Police के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बता दें, इससे पहले Himachal Pradesh के सिरमौर में भी दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। यहां एक कार 150 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान जारी है तथा मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाएं, विशेषकर रात के समय और खराब मौसम के दौरान। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User