आखिरकार 14 साल बाद जिंदगी की जंग हार गई तन्वी
आखिरकार 14 साल बाद जिंदगी की जंग हार गई तन्वी
राजस्थान के कोटा की रहने वाली तन्वी के दिल में छेद था। अक्टूबर 2012 में इलाज के लिए उसे दिल्ली AIIMS लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। तन्वी के पिता मुकेश कुमार के मुताबिक, 2015 में सर्जरी का नंबर आया, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद परिवार सालों तक AIIMS के चक्कर लगाता रहा। मुकेश का आरोप है कि अगर समय पर इलाज मिल जाता, तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी। अब वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए PM मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक जाने की बात कह रहे हैं। वहीं, AIIMS प्रशासन का कहना है कि तन्वी की हालत ऑपरेशन के लिए ठीक नहीं थी, इसलिए मेडिसिन से ट्रीटमेंट जारी रखा गया। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके बताएं और ऐसी ही खबरों के लिए हमें फॉलो करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)