Lucknow Double Murder: लखनऊ के कृष्णा नगर में पिता ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस 

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन करके कहा- मैंने मर्डर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी दोनों शवों के पास बैठा मिला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

Oct 09, 2026 - 12:01
0 8
Lucknow Double Murder: लखनऊ के कृष्णा नगर में पिता ने मां-बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस 
  • होमगार्ड में तैनात है पिता,
  • पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार.

Lucknow Crime News: लखनऊ में कृष्णानगर के भोला खेड़ा में शुक्रवार सुबह एक पिता ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी  है। उसने दोनों का तार से गला कसा। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन करके कहा- मैंने मर्डर कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

होमगार्ड में तैनात है पिता

DCP मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि भोला खेड़ा निवासी रविंद्र शंकर गुप्ता होमगार्ड में तैनात हैं। उन्होंने ही पुलिस को पत्नी और बेटी की हत्या की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। बड़ी बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी दोनों शव के पास बैठा मिला

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय श्याम दुलारी और 32 वर्षीय पूजा साहू के रूप में हुई है। घटना गौरी स्टूडियो वाली गली की है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता (58) दोनों शवों के पास बैठा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह कृष्णानगर के भोला खेड़ा मोहल्ले में हुई। 

......

खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User