एकनाथ शिंदे ने छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
- एकनाथ शिंदे ने शिवसेना UBT पर साधा निशाना, कहा- 'छात्रों का आंदोलन खत्म, उद्धव को अब तिरंगा मार्च की क्या जरूरत'
महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने shiv sena यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ तो निशाना साधा ही साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी हमलावर हो गए।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुंबई के नेस्को एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन अब खत्म हो चुका है, ऐसे में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की ओर से निकाले जा रहे तिरंगा मार्च की जरूरत क्या है।
Eknath Shinde ने आरोप लगाया कि यह सब आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश के युवाओं और जनता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री का इस्तीफा भी हो चुका है और पेपर लीक रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी नया कानून भी ला रहे हैं।
एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली का बचाव करते हुए कहा कि PM MODI काम करने वालों में से हैं, दिखावा करने वालों में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर गंभीर है। इस दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं, Rahul Gandhi के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के लिए भीड़ जुटाने को लेकर भी एकनाथ शिंदे ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के घर के बाहर इस तरह का प्रदर्शन उनकी सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी का गठन किया गया था। इसके बावजूद प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन आयोजित करना गलत है। उन्होंने राहुल गांधी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की।
बता दें कि छात्रों के आंदोलन के बहाने uddhav thackeray महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में जुटे नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे ने अपने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के साथ मुंबई के दादर में आयोजित ‘विजय उत्सव’ को संबोधित किया। इस रैली में जेन Z के युवाओं को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे की पार्टी या मनसे के झंडों की जगह तिरंगे लहराते नजर आए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)