अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ कोई नुकसान

Oct 01, 2026 - 10:56
0 2
अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, नहीं हुआ कोई नुकसान
Afghanistan Earthquake 5.3

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 06:59 बजे रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। हालांक‍ि, इस भूकंप में क‍िसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। अफगानिस्तान लगातार भूकंप के झटकों का सामना कर रहा है। इस वर्ष अफगानिस्तान में कई बार लोगों को भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा।

सितंबर और अगस्त में भी कांपी थी धरती

इससे पहले 7 सितंबर को सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए थे। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई। इससे पहले अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

जून में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से उत्तर भारत तक हिली थी जमीन

इसी वर्ष जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए। भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। एनसीएस ने यह भी बताया कि भूकंप शाम 7:04 बजे (स्थानीय समय) आया।

ताजिकिस्तान और सीमावर्ती क्षेत्रों में हालिया भूकंपीय हलचल

इससे पहले ताजिकिस्तान में 10 सितंबर, 2026 को 5 बजकर 51 मिनट (आईएसटी) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 37.907 अक्षांश और 72.742 देशांतर पर था और इसकी गहराई 132 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका स्थान अफगानिस्तान के फैजाबाद शहर से लगभग 213 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व (ईएनई) में बताया गया।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User