शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ कमाया
मेरठ। भगवान शिव की भक्ति की धुन में कांवड़ियों का हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। हर हर, बम बम बोल बम बम की जयकारों की गूंज के बीच कांवड़ियों के जत्थे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। जिधर भी सड़कों पर नजर दौड़ाओ केवल शिवभक्त ही नजर आते हैं।
Photo : Kanwar yatra 2026

Photo : Kanwar yatra 2026
श्री दक्ष प्रजापति नवयुवक सेवा समिति ने तेरहवें कांवड़ सेवा का आयोजन किया
कांवड़ शिविरों में समाजसेवियों और व्यापारी भोले के भक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। श्री दक्ष प्रजापति नवयुवक सेवा समिति ने तेरहवें कांवड़ सेवा का आयोजन किया है। मोदीपुरम के सरकारी स्कूल में लगे शिविर में शिवभक्तों के लिए भंडारे की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस शिविर में शिवभक्तों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)