यमुना एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जली चलती डबल डेकर बस, सभी 40 यात्री सुरक्षित
मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात एक चलती डबल डेकर बस अचानक धू-धूकर जलने लगी। प्राइवेट बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। डबल डेकर बस रात 2 बजे मथुरा के थाना राया क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन-110 पर पहुंचते ही आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया
बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 40 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली से मध्यप्रदेश के छतरपुर जा रही डबल डेकर बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)