दिलीप घोष बोले- अभिषेक बनर्जी को मार सकता है?
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब 2 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों में उनकी हत्या की यह सातवीं कोशिश है।
अभिषेक बनर्जी ने इस मामले में कोलकाता पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमले को रोकने में नाकाम रही। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस और न्यायपालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दिलीप घोष ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आखिर अभिषेक बनर्जी को कौन मारना चाहेगा?दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा, "अभिषेक बनर्जी को मारने के लिए किसके पास वक्त है? उनके पास अब कहने या करने के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए वे इस मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।"उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई हंगामा करेगा, तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी।
अभिषेक ने शेयर किया वीडियो
अभिषेक बनर्जी ने बाद में सोशल मीडिया पर कथित हमले का वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दो दिनों तक उनके घर की रेकी की और फिर हमला किया।उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जांच की मांग की
अभिषेक बनर्जी ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष, कोलकाता पुलिस, केंद्रीय गृह मंत्रालय और पश्चिम बंगाल पुलिस से आरोपियों की पहचान करने की अपील की है।उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके घर की निगरानी किसके आदेश पर की गई और इसके पीछे कौन लोग हैं।इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)