कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया मेरठ शहर का भ्रमण

Jul 06, 2026 - 23:36
0 14
कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया मेरठ शहर का भ्रमण
कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने किया मेरठ शहर का भ्रमण


▪️     घंटाघर स्थित पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण/भ्रमण
▪️     कुछ कैमरे बंद पाये गये, जिनको अतिशीघ्र दुरूस्त कराने के दिये निर्देश
▪️     कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर का भ्रमण कर पार्किंग व्यवस्था/ बैरिकेडिंग का लिया जायजा.


▪️     नैन्सी चौराहा पार्किंग व दर्शन एकेडमी के पास पार्किंग में साफ सफाई कर दुरुस्त करने के दिए निर्देश
▪️     नीचे लटके बिजली के तारों को टाइट व  कैमरा के व्यू बाधित करती घास/ व्यू को समय से ठीक करा ली जाये 
▪️     जहां अधिकारी बैठकर जनसुनवाई कर रहे है, उस स्थान को भी मिनी कंट्रोल रूम के रूप में तैयार करें, जिसे अधिकारियों द्वारा नियमित ip camera cctv से निगरानी के लिए प्रयोग में लाया जा सके.
▪️     कांवड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस के TI/ TSI एवं एलआईयू कर्मियों की चौकी व कंट्रोल रूम पर हो नामवार सूची ताकि आपस में समन्वय बना रहे.

  Vivek kumar, Knockout Newz Meerut : आगामी श्रावण मास कांवड यात्रा के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र  कलानिधि नैथानी द्वारा दिनांक 06.07.2026 को जनपद मेरठ के थाना सिविल लाईन, लालकुर्ती, देहली गेट, रेलवे रोड़, सदर बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं घंटाघर स्थित पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में बने कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात् प्रसिद्ध बाबा औघड़नाथ मंदिर का भ्रमण कर पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा भ्रमण के दौरान परिलक्षित हुई कमियों को शीघ्र दूर करने एवं व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भौसले, क्षेत्राधिकारी कैंट सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारिगण उपस्थित रहे । 

भ्रमण/ निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा  दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश –        
➡️    कांवड़ कंट्रोल रूम में सभी चौराहों/ कांवड़ मार्गो पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो का एक्सेस लिया जाये। जिससे सभी कैमरो पर नजर रखी जा सके।
➡️    निरीक्षण के दौरान कुछ कैमरे बंद पाये गये एवं कुछ का एंगल सही नही पाया गया, बंद कैमरो को अतिशीघ्र क्रियाशील एवं सभी का एंगल दुरूस्त करा लिया जाये।
➡️    जिस स्थान पर बैठकर अधिकारी जनसुनवाई करते है, उस स्थान को भी मिनीकंट्रोल रूम के रूप में तैयार करें और अधिकारोयों द्वारा वहां से कांवड़ की नियमित मॉनिटरिंग की जाये।
➡️    बाबा औघड़नाथ मंदिर का भ्रमण करने पर आस पास साफ सफाई संतोषजनक नही पाई गई, नैन्सी चौराहा व दर्शन एकेडमी पार्किंग में साफ सफाई व पार्किंग व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।
➡️    कुछ जगहों पर बिजली के तार नीचे लटके हुए मिले एवं पेड़ो की टहनियां भी काफी नीचे तक लटकी हुई पाई गई, तारों को टाइट करने आदि के सम्बन्धित को निर्देश दिए।
➡️   मंदिर के प्रवेश द्वार व निकाश द्वार पर जलाभिषेक एवं कांवड़ का जल चढ़ाने को लेकर व्यापक प्रबंध किये जाये, ताकि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो।
➡️   ट्रैफिक कंट्रोल के लिए वाहनो को सुव्यवस्थित पार्किंग पर ही पार्क कराया जाये।
➡️   संपूर्ण मंदिर परिसर में प्रयाप्त संख्या में आईपी/ सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जाये तथा एक्सिस कंट्रोल पर विशेष ध्यान दिया जाये।
➡️    कांवड़ मार्ग वाले क्षेत्रों में ड्यूटी पर लगे ट्रैफिक पुलिस के TI/ TSI एवं एलआईयू कर्मियों की चौकी पर नामवार सूची रहे ताकि आपस में समन्वय बना रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User