दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह से जुड़े 10 लोग गिरफ्तार

Delhi Police busts child trafficking gang: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. साथ ही इस गिरोह से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

Jun 19, 2026 - 14:58
0 2
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरोह से जुड़े 10 लोग गिरफ्तार
Delhi Police busts child trafficking gang

- हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने किया बच्चों को खरीदने-बेचने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़. दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. साथ ही इस गिरोह से जुड़े 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसके अलावा 6 मासूमों को सुरक्षित बचाया भी है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. उनके पास से 6 नवजात बच्चे बरामद हुए हैं. पुलिस ने अभी तक सिंडिकेट 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सिंडिकेट के बारे में पता चला कि यह लोग बच्चों को दूसरे राज्यों से लाते थे और बर्थ रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करते हैं. फिर जरूरतमंद माता-पिता को एक बच्चा लाखों रुपये में बेच देते थे. इस सिंडिकेट ने कुछ बच्चे हरियाणा में भी बेचे हैं. अब तक की जांच में 20 से ज्यादा बच्चे बेचने की बात का पता चला है.

दिल्ली पुलिस को शक है इस सिंडिकेट में और भी लोग शामिल है, जिसको लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान से पकड़ा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User