कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर किया आमंत्रित

Oct 07, 2026 - 13:07
0 2
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर किया आमंत्रित

नई दिल्ली। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपराह्न करीब 1:30 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में सांसदों को बुलाया है। माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च आयोजित किया था।

पुलिस ने मार्च को संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया। दिल्ली पुलिस ने करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें ‘इंडिया’ गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। 

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में भी धरने पर बैठ गए और करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लिया।

सूत्रों का कहना है कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों से बुधवार को भी दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया था। ऐसे में आज का दोपहर का भोजन विपक्षी सांसदों के बीच समन्वय और आगे के कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User