कांग्रेस ने यूपी में ब्राह्मण कार्ड खेला
- अजय राय के स्थान पर अनुराधा मिश्रा को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष.
संजय श्रीवास्तव, नॉकआउट न्यूज मेरठ। कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब और उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से कप्तानी वापस लेने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई।अजय राय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश की राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
रात में ही कांग्रेस आलाकमान ने सामाजिक समीकरण को ठीक करने और ब्राह्मणों को लुभाने के लिए आराधना मिश्रा को कप्तानी सौंपी है। आराधना मिश्रा प्रमोद तिवारी की बेटी होने के साथ ही प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने महिला वोटरों को भी लुभाने के लिए चाल चली है।
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस अपने परंपरागत वोटर ब्राह्मण, दलित और मुस्लिम को अपने पाले में लाने के लिए भरसक कोशिश करने में जुटी है।
कांग्रेस आलाकमान अच्छी तरह से जानता है कि यूपी में संगठन को मजबूत किए बिना केंद्र की सत्ता हासिल नहीं की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि अजय राय को पार्टी क्या जिम्मेदारी सौंपती है। अजय राय ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उनकी अनदेखी पार्टी नहीं कर सकती। उनके कद के मुताबिक ही पार्टी पद देगी।
वहीं, पंजाब में काफी उठा-पटक के बाद परगट सिंह को पार्टी ने कप्तानी सौंपी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)