महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, जानें उनके नाम

Oct 03, 2026 - 17:27
0 4
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, जानें उनके नाम
  • कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान.

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र विधान परिषद की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। जानें कौन हैं वो तीन प्रत्याशी? कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए टीचर्स और ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की और दो मौजूदा सदस्यों को फिर से टिकट दिया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि MLC अभिजीत वंजारी नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से और सदस्य जयंत दिनकर असागांवकर पुणे डिवीजन टीचर्स सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने चुनावों के लिए अमरावती टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से नए चेहरे अदिति पोहारे को मैदान में उतारा है।

23 अक्टूबर को होगा मतदान

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एमएलसी अभिजीत वंजारी नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जयंत दिनकर असगांवकर पुणे मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नए चेहरे अदिति पोहरे को प्रत्याशी बनाया है। राज्य विधान परिषद की पांच सीट के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख नौ अक्टूबर है।

महा विकास अघाड़ी गठबंधन का फैसला

इसी सप्ताह कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) वाले गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने आगामी द्विवार्षिक चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की थी। यह फैसला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेताओं शशिकांत शिंदे और हर्षवर्धन पाटिल तथा शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत की मौजूदगी में हुई बैठक में लिया गया था।

कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा था कि राकांपा के कब्जे वाली छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) स्नातक सीट, राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास मौजूद पुणे स्नातक सीट और एक निर्दलीय के पास रही अमरावती शिक्षक सीट को लेकर गठबंधन में बातचीत हुई थी। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा के सतीश चव्हाण, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अरुण लाड और अमरावती शिक्षक सीट से शिवसेना के किरण सरनाईक का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User