Commonwealth Games 2026: अस्मिता और हर्ष के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने दी बधाई 

Jul 31, 2026 - 23:29
Updated: 25 days ago
0 9
Commonwealth Games 2026: अस्मिता और हर्ष के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने दी बधाई 
अस्मिता और हर्ष

नई दिल्ली। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार के दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा है। भारत की झोली में जूडो में 2 स्वर्ण पदक आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को पहली हार जूडो में स्वर्ण पदक मिला है। अस्मिता डे ने पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि दूसरा स्वर्ण पदक हर्ष सिंह ने जीता।

अस्मिता ने महिलाओं की 48 किग्रा जूडो फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को हराया। अस्मिता कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली जूडोका बनीं। अस्मिता की जीत के कुछ ही मिनट बाद हर्ष सिंह ने पुरुषों को 60 किग्रा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं।

अस्मिता डे और हर्ष सिंह को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जूडो के लिए एक शानदार दिन। अस्मिता डे और हर्ष सिंह को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा और पुरुषों के 60 किग्रा जूडो इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। उनका शानदार प्रदर्शन सालों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और पक्के इरादे का नतीजा है। पोडियम पर सबसे ऊपर खड़े होकर, उन्होंने देश का नाम रोशन किया है और देश भर के उभरते हुए जूडोकाओं के लिए एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण पेश किया है। उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं, क्योंकि वे और भी ऊंचाइयों को छू रहे हैं और भारत का नाम और रोशन कर रहे हैं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अस्मिता के लिए लिखा, "सच में एक स्वर्णिम प्रदर्शन। जूडो महिला 48 किग्रा फाइनल में स्वर्ण जीतने के लिए अस्मिता डे पर गर्व है। यह प्रदर्शन हमेशा याद रहेगा और जूडो को और भी लोकप्रिय बनाने में मदद करेगा। उनके आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

पीएम ने हर्ष सिंह के लिए एक्स पर लिखा, "इंडियन जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन। स्वर्ण पदक जीतने के लिए हर्ष सिंह को बधाई। उनका जुनून और लगन उनके शानदार प्रदर्शन में साफ दिखता है। आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

खेल मंत्री मांडविया और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अस्मिता डे को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। 

मांडविया ने अस्मिता के लिए एक्स पर लिखा, "जूडो मैट पर इतिहास रचते हुए। हमारी खेलो इंडिया एथलीट अस्मिता डे को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किग्रा इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडोका के तौर पर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।" 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक्स पर अस्मिता डे के लिए लिखा, "त्रिपुरा की बेटी अस्मिता डे ने इतिहास रचा। त्रिपुरा की बेटी अस्मिता डे ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। बेलोनिया की इस प्रतिभावान जूडोका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला जूडो की 48 किग्रा कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी लगन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास देश की युवा पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। त्रिपुरा की धरती पर जन्मी इस प्रतिभावान एथलीट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उनकी सफलता पूरे राज्य और देश के लिए गर्व की बात है।"

इनपुट: आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User