लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

Aug 17, 2026 - 13:27
0 6
लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को दिए निर्देश
लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित व त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी लखीसराय में भगदड़ के दौरान श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मर्माहत हूं। ॐ शांति। श्रावण सोमवार के अवसर पर आज सुबह लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की सूचना से मन व्यथित है।"

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हम सभी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं। ईश्वर से उन्हें यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।"

बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने लिखा,"लखीसराय में हुए दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद घटना में दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

बता दें कि सावन के तीसरे सोमवार पर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ मची। इसमें कई श्रद्धालु फंस गए और एक-दूसरे के नीचे दब गए, जिसके चलते कम से कम 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User