कैप्टन स्मित मच्छार बोले.. हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, सबको मरने नहीं दे सकता यही था मन में'

Oct 03, 2026 - 12:52
0 3

'हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, सबको मरने नहीं दे सकता यही था मन में', PM मोदी से बातचीत में बोले कैप्टन स्मित मच्छार.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर कैप्टन स्मित से बात की, इस दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि वह विमान में हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे और उनके मन में बस यही था कि वह किसी को मरने नहीं दे सकते. प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से टेलीफोन पर बातचीत की। 

उन्होंने कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपके और आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। आपकी हिम्मत, सूझ-बूझ और संयम ने कई जानें बचाईं। देश गर्व से कह सकता है कि हम भारतीय जान लेने वाले नहीं हैं दूसरों की जान बचाने वाले लोग है...मैं हृदय से गर्व महसूस करता हूं।"

फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार पीएम मोदी के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा, "आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं। आज आप जिस तरह से मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं, उस पर मुझे गर्व है। मुझे कई चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना है और कुछ करना है। उस समय, मैंने कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने के लिए खुद को प्रेरित किया...."

प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत करते हुए कहा,  "अगर आप मेरे सामने भावक नहीं होंगे तो कहां होंगे....

कैप्टन स्मित मच्छार ने कहा, "सर, मैंने कभी नहीं सोचा था कि आपसे मेरी बात होगी।"

प्रधानमंत्री ने कहा,"आपने इतना बड़ा काम किया है देश और दुनिया के लोग आपको देखने और आपसे बात करने के लिए बहुत ही आतुर हैं...."

प्रधानमंत्री मोदी ने बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार से बातचीत करते हुए कहा,  "मैं आपकी देखभाल करने के लिए सऊदी और UAE सरकारों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब भी आपको मेरी ज़रूरत होगी, मैं बस एक फ़ोन कॉल की दूरी पर हूं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User