Meerut में Home Guard Bharti की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत: 9 की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sep 16, 2026 - 13:01
0 3
Meerut में Home Guard Bharti की दौड़ में अभ्यर्थी की मौत: 9 की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ: Home Guard Bharti की दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि 9 अभ्यर्थियों की हालत गंभीर हो गई। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। इनमें 2 अभ्यर्थी ICU में भर्ती है। मृतक अभ्यर्थी का नाम अनुज मलिक है। अनुज मलिक रनिंग के दौरान गिर गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मेरठ मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी के मुताबिक, मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आएगा। मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी ने बताया- अनुज की मौत करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य अभ्यर्थी सचिन की हालत नाजुक है और उसे टेली-ICU में भर्ती किया गया है। 1-2 अन्य अभ्यर्थियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

कुछ अभ्यर्थियों को उनके परिजन अपनी मर्जी से डिस्चार्ज कराकर दूसरे अस्पताल या अन्य जगह इलाज के लिए ले गए हैं। कितने अभ्यर्थियों को कहां ले जाया गया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह होमगार्ड भर्ती का फिजिकल था। रनिंग के दौरान अनुज गिर गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। धर्मेंद्र के मुताबिक, अनुज मलिक RRC सेंटर दिल्ली कैंट से आर्मी में रिटायर हुए थे। डॉक्टरों ने अभी मौत का कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसकी वजह स्पष्ट होगी। धर्मेंद्र ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की, ताकि शव परिवार को सौंपा जा सके और परिवार को मिलने वाले क्लेम आदि का लाभ मिल सके।

अनुज के परिचित राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी। उस समय वह दिल्ली में थे। अनुज ने उनके साथ पूरी सर्विस की थी और दोनों अभी एक ही कॉलोनी में रहते थे।

राकेश के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि अनुज रेस के दौरान बीच में गिर पड़े। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आई। उनके गिरने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 6-7 अन्य अभ्यर्थियों के भी अस्पताल में होने की जानकारी मिली है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई घटना की जानकारी जुटाई। अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User