Canadian Open 2026: लेयला फर्नांडीज ने मीरा आंद्रीवा को हराकर मचाया तहलका; अंतिम-16 में नाओमी ओसाका से होगी भिड़ंत

कैनेडियन ओपन (National Bank Open) 2026 के महिला एकल वर्ग में घरेलू स्टार लेयला फर्नांडीज ने बड़ा उलटफेर करते हुए रूस की युवा सनसनी मीरा आंद्रीवा को सीधे सेटों में हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही फर्नांडीज ने प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है। अब अगले दौर में उनका मुकाबला चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका से होगा।

Aug 08, 2026 - 12:47
0 1
Canadian Open 2026: लेयला फर्नांडीज ने मीरा आंद्रीवा को हराकर मचाया तहलका; अंतिम-16 में नाओमी ओसाका से होगी भिड़ंत

मॉन्ट्रियल। US Open 2021 के फाइनल तक का सफर तय करने वालीं कनाडा की टेनिस खिलाड़ी लेला फर्नांडीज ने Canadian Open के महिला एकल मुकाबले के तीसरे दौर में रूस की मीरा आंद्रीवा को हराया। मीरा आंद्रीवा इस साल फ्रेंच ओपन (रोलैंड गैरोस) की चैंपियन रही हैं। इस जीत के साथ फर्नांडीज ने दुनिया की टॉप-10 खिलाड़ियों के खिलाफ लगातार 7 हार का सिलसिला भी खत्म कर दिया।

फर्नांडीज ने पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रीवा के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हार का सिलसिला तोड़ा और अपने देश के इस खास टूर्नामेंट में अपने अब तक के सबसे अच्छे नतीजे की बराबरी की। इस जीत के साथ ही 30वीं रैंकिंग वाली फर्नांडीज अब राउंड ऑफ 16 में पूर्व US Open विजेता और जापान की खिलाड़ी नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी। ओसाका (11वीं वरीयता प्राप्त) ने बेल्जियम की 20वीं सीड खिलाड़ी एलिस मर्टेंस को 6-1, 6-4 से हराया था।

कनाडा की स्टार खिलाड़ी फर्नांडीज ने पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आंद्रीवा को 1 घंटे 21 मिनट में 6-1, 6-4 से हराया। इसके साथ ही वह न केवल टोरंटो में राउंड ऑफ 16 में पहुंचीं (ऐसा ही नतीजा उन्होंने 2023 में मॉन्ट्रियल में हासिल किया था), बल्कि एक साल से भी ज्यादा समय में टॉप-10 खिलाड़ी के खिलाफ अपनी पहली जीत भी दर्ज की। उन्होंने पिछली बार आंद्रीवा जैसी ऊंची रैंकिंग वाली खिलाड़ी को पिछले साल मुबाडाला डीसी ओपन में हराया था। फर्नांडीज ने विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी जेसिका पेगुला को मात दी थी।

फर्नांडीज ने खराब फॉर्म से जूझ रही आंद्रीवा के खिलाफ 6-1, 5-1 तक आसानी से बढ़त बनाए रखी, लेकिन फिर 20 साल की आंद्रीवा ने वापसी की और आठवें गेम में 0-30 से पिछड़ने के बावजूद गेम अपने नाम किया और स्कोर 5-4 कर दिया। हालांकि 5-4 के स्कोर पर फर्नांडीज की सर्विस के दौरान 0-15 पर फोरहैंड शॉट चूकना निर्णायक साबित हुआ और 30वीं सीड फर्नांडीज ने तीन प्वाइंट बाद जीत पक्की कर ली।

मैच के बाद फर्नांडीज ने कहा, "मेरे लिए सबसे जरूरी था साकारात्मक रहना, मजबूत बने रहना और सब्र रखना। मुझे पता था कि वह आसानी से प्वाइंट नहीं देने वाली थीं। शुरुआत में कई लंबी रैलियां हुईं और मेरे लिए महत्वपूर्ण था कि मैं डटी रहूं, अपनी काबिलियत पर भरोसा रखूं और पूरे मैच के दौरान अपना गेम खेलती रहूं।"

मैच के आंकड़े बाएं हाथ की खिलाड़ी की रणनीति के हिसाब से रहे। आंद्रीवा ने पहले सेट में 19 और पूरे मैच में 34 अनफोर्स्ड एरर (बिना दबाव के गलतियां) किए - जो उनके 17 विनर्स से दोगुने थे। वहीं, फर्नांडीज का खेल सधा हुआ था; उन्होंने आठ विनर्स लगाए और सात अनफोर्स्ड एरर किए।

फर्नांडीज ने कहा, "मैं खुद से कह रही थी कि बस गेंद को वापस कोर्ट में डालना है। मैंने लगातार अच्छा खेलने और एक के बाद एक शॉट लगाने की काफी प्रैक्टिस की है, और ऐसी रैलियां खेलने की कोशिश की है जिनमें हममें से कोई भी गलती न करे। मैं हमेशा इसी सोच पर वापस आती हूं। मुझे पता है कि मैं ऐसा कर सकती हूँ।"

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User