आकाश आनंद को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की सफाई, मीडिया को भी दी नसीहत 

Oct 06, 2026 - 17:00
0 7
आकाश आनंद को लेकर बसपा प्रमुख मायावती की सफाई, मीडिया को भी दी नसीहत 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल किए जाने और राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबरों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि आकाश आनंद को पार्टी से चार बार निकाले जाने की बात को जिस तरह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, उसमें पूरी सच्चाई सामने नहीं आ रही है।  

उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने के दौरान कभी भी शादी से पहले पार्टी से नहीं निकाला गया था। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेकर उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है और वह पार्टी के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मीडिया से आकाश आनंद के राजनीतिक सफर से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उसके पीछे की परिस्थितियों को भी सामने रखने की अपील की। 

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की शादी से पहले वह पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और उस दौरान उन्हें कभी पार्टी से नहीं निकाला गया। उन्होंने दावा किया कि अशोक सिद्धार्थ के साथ उनके संबंध के बाद परिस्थितियां बदलीं और आकाश आनंद की राजनीतिक छवि प्रभावित करने के प्रयास किए गए। 

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को कल बसपा में वापिस लेकर व पार्टी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक बनाकर इनको पार्टी के कार्यों में लगा दिया है, लेकिन आज अधिकांश मीडिया में इस बात को काफी बढ़ा-चढ़ाकर लिखा है कि आकाश आनंद को चार बार पार्टी से निकालकर अब पुनः पार्टी में वापिस ले लिया है और इनको फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया है।

बसपा मुखिया ने कहा कि जबकि इस संबंध में इनको मैं यह भी अवगत कराना चाहती हूं कि आकाश आनंद की शादी होने से पहले ही वे पार्टी में काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, जिसकी वजह से इनको पार्टी से कभी भी नहीं निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इनका रिश्ता अशोक सिद्धार्थ के साथ होने के बाद से फिर इन्होंने अपने खुद के स्वार्थ में आकाश आनंद की इमेज को काफी कुछ खराब करने का प्रयास किया है। जिसके कारण फिर आकाश आनंद में सुधार लाने के खास उद्देश्य से इनको पार्टी से कई बार निकालना भी पड़ा है और गलती का एहसास होने के बाद फिर इनको वापिस भी लेना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद से अब ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए कि पार्टी को फिर से इनको अलग करना पड़े। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जिस प्रकार से इन्होंने शादी से पहले पार्टी को कभी भी कोई शिकायत का मौका नहीं दिया है, जिसके कारण इनको कभी भी पार्टी से निकालना नहीं पड़ा है और अब अशोक सिद्धार्थ के संन्यास लेने के बाद तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है कि इनको अब आगे कभी भी पार्टी से निकालने की जरूरत पड़ेगी और अब वे राजनीति में आगे ही बढ़ेंगे, ऐसी सभी को पूरी-पूरी उम्मीद भी है।

उन्होंने कहा कि इसलिए मीडिया को यह सब सच्चाई को उजागर करते हुए तब इनके बारे में पार्टी से कई बार निकालने का उल्लेख करना चाहिए तो यह बेहतर होगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User