शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सख्त

Jun 17, 2026 - 11:40
0 4
शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सख्त
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार (फाइल फोटो)

बिहार: टीचर्स के ट्रांसफर और पढ़ाई को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में साफ कर दिया है कि आप भले ही अपने नजदीकी पंचायत या गांव में ट्रांसफर करवा लें। लेकिन पढ़ाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। छात्रों को पढ़ाने के मामले में कोई एक्सक्यूज नहीं चलेगा।

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर CM सम्राट चौधरी ने सख्त बयान दिया है। CM कैमूर जिले में आयोजित सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने तीखे लहजे में शिक्षकों को चेतावनी दी है कि सरकार उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रही है, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 'ट्रांसफर जहां कराना है, करा लीजिए, लेकिन पढ़ाना तो पड़ेगा। कोई बहाना नहीं चलेगा।'

अपराधियों पर 48 घंटे में एक्शन: CM ने प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए भी सख्त कदम उठाने की बात की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने अपराध किया और बहन बेटियों के साथ कोई गलत काम हुआ तो 48 घंटे के अंदर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। प्रदेश में कड़ी कानून व्यवस्था करने की बात करते हुए कहा कि सरकार सभी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। इस कड़ी में सहयोग शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। पूरे बिहार में सहयोग शिविर कार्यक्रम के जरिए 303678 आवेदनों में से 261628 आवेदनों का निष्पादन हुआ है, जो कुल आवेदन का 90% है। 

मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: CM ने इस मौके पर अलग-अलग विभागों की करीब 60 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। CM ने कहा कि मां मुंडेश्वरी धाम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने और धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हेलीपैड और रोप-वे का निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए हर संभव काम किया जाएगा, जिससे आम जनता को योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User