ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम घोषित; देवदत्त पडिक्कल बने चार दिवसीय टीम के कप्तान, वनडे में हार्दिक पांड्या की वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए की मल्टी-डे (चार दिवसीय) और 50-ओवर (वनडे) दोनों टीमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। जानिए भारत-ए टीम के चयन, पूरा शेड्यूल, दोनों प्रारूपों के स्क्वाड और खिलाड़ियों की वापसी से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 09, 2026 - 17:15
0 3
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारत-ए टीम घोषित; देवदत्त पडिक्कल बने चार दिवसीय टीम के कप्तान, वनडे में हार्दिक पांड्या की वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाले मल्टी-डे और वनडे मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-ए टीम का ऐलान कर दिया है। मल्टी-डे मुकाबलों के लिए टीम की कमान देवदत्त पडिक्कल के हाथों में सौंपी गई है। वहीं, वनडे मैचों के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है। 

वनडे फॉर्मेट की टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। हालांकि, हार्दिक इस सीरीज में तभी हिस्सा ले पाएंगे, जब वह अपना फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहेंगे। भारत-ए को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो मल्टी-डे मुकाबले और तीन वनडे मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से होनी है।

मल्टी-डे मुकाबलों के लिए साई सुदर्शन की वापसी हुई है। सुदर्शन इंजरी के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। इसके साथ ही अमन मोखड़े, आयुष पांडे को भी जगह दी गई है। दलीप ट्रॉफ में ईस्ट जोन की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले कुमार कुशाग्र को भी टीम में शामिल किया गया है।

यश राठौड़ टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं, जबकि शम्स मुलानी और तनुश कोटियान को भी मल्टी-डे मुकाबलों के लिए टीम में रखा गया है। तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज और प्रफुल्ल हिंगे तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। प्रफुल्ल ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। एन जगदीशन मल्टी-डे मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

वनडे टीम में देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रियांश आर्या के साथ साई सुदर्शन को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र और नमन धीर मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह से भी इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरा मल्टी-डे मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर और अंतिम मैच 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-डे मैचों के लिए भारत ए का स्क्वॉड: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीशन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य*।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मैचों के लिए भारत ए का स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विपराज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User