गुजरात के बैंकरों ने तीन दिन की हड़ताल से पहले ग्राहकों से की जरूरी लेन-देन करने की अपील

Sep 24, 2026 - 14:41
0 3
गुजरात के बैंकरों ने तीन दिन की हड़ताल से पहले ग्राहकों से की जरूरी लेन-देन करने की अपील
Gujarat

गांधीनगर । गुजरात की स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे 25 सितंबर तक अपने जरूरी लेन-देन पूरे कर लें। 28 से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले डिजिटल बैंकिंग चैनलों का ज्यादा इस्तेमाल करें।

 इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करें। 

एसएलबीसी-गुजरात ने अपने कन्वीनर बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ मिलकर यह एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा के बाद आई है। कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर इन तीन दिनों के दौरान बैंक शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने  ग्राहकों से कहा गया है कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतों की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो।  एसएलबीसी-गुजरात ने ग्राहकों को आने वाले दिनों के लिए अपनी कैश की  जरूरत पड़ने पर  इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग , यूनिफाइड पेमेंट्स , एटीएम और कैश रीसाइक्लर मशीनों का इस्तेमाल करें। 

 27 सितंबर को  बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राहक हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने उस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट के कामकाज को मंजूरी दे दी है। सरकार ने कहा है कि यूएफबीयू की हड़ताल मुख्य रूप से पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह की मांग से जुड़ी है। सरकार ने यह भी कहा है कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग (30 सितंबर) के समय हो रही है, जब रिकॉन्सिलिएशन, प्रोविजनिंग और ट्रेजरी व मार्केट ऑपरेशन जैसे काम किए जाते हैं। 

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User