एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में 'नेशनल रिकॉर्ड' के साथ जीता ब्रॉन्ज

Sep 29, 2026 - 19:20
0 2
एशियन गेम्स: भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में 'नेशनल रिकॉर्ड' के साथ जीता ब्रॉन्ज
Mixed 4x100m Bronze

नागोया। एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करते हुए एक नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर सिंह, स्नेहा सत्यनारायण, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की टीम ने मिलकर इस दौड़ को पूरा करने में 41.06 सेकंड का समय लिया। चीन ने 40.78 सेकंड में गोल्ड मेडल जीता, जबकि थाईलैंड 40.87 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने 41.06 सेकंड में रेस पूरी की, जो चैंपियन से 0.28 सेकंड पीछे था।

वर्ल्ड रिले 2026 के पुराने रिकॉर्ड में किया सुधार

भारतीय टीम ने इस सीजन का अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जिसके साथ गैबोरोन में वर्ल्ड रिले 2026 के दौरान राहुल कुमार, नित्या गांधे, अनिमेष और स्नेहा द्वारा बनाए गए 41.35 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड में सुधार किया।

हरिता भद्रा की दोहरी सफलता: 200 मीटर में भी जीता था ब्रॉन्ज

हरिता भद्रा के लिए यह एशियन गेम्स 2026 में दूसरा मेडल था। इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरिता ने 200 मीटर रेस 23.20 सेकंड में पूरी करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वह 2018 में दुती चंद के बाद इस इवेंट में एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। महाराष्ट्र की 23 वर्षीय स्प्रिंटर ने नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना पर्सनल बेस्ट समय 23.14 सेकंड तक बेहतर करने के बाद इन गेम्स में हिस्सा लिया था।

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। किरण पहल, एमआर पूवम्मा, प्राची और विथ्या की भारतीय जोड़ी ने (3:29.69 सेकंड) के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

अनिमेष कुजूर और गुरिंदरवीर सिंह का व्यक्तिगत प्रदर्शन

वहीं, अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर फ़ाइनल में 20.80 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर, भारतीय चौकड़ी के एक और अहम सदस्य थे। उन्होंने इस साल मई में 10.09 सेकंड का समय लिया और 100 मीटर की दौड़ 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User