इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक; एथलेटिक्स से फिर सबसे बड़ी उम्मीद

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 20वें एशियाई खेलों (Asian Games 2026) में भारतीय दल एक बार फिर पदकों का शतक लगाने के इरादे से उतरेगा। हांगझोउ एशियाई खेलों में जीते गए ऐतिहासिक 107 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए भारत की सबसे बड़ी उम्मीदें पांच प्रमुख खेलों—एथलेटिक्स, निशानेबाजी (Shooting), तीरंदाजी (Archery), कुश्ती (Wrestling) और बैडमिंटन/स्क्वैश पर टिकी हैं।जानिए आइची-नागोया 2026 में भारत के शीर्ष 5 पदक संभावना वाले खेलों, प्रमुख एथलीटों और अनुमानित पदकों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 15, 2026 - 15:39
0 3
इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक; एथलेटिक्स से फिर सबसे बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 सितंबर से जापान के आइची-नागोया में भारत के 503 खिलाड़ी मेडल के लिए जोर लगाते हुए नजर आएंगे। भारत इस बार कुल 35 खेलों में हिस्सा लेने वाला है। हालांकि, कुछ खेल ऐसे हैं, जिनमें देश को मेडल जीतने की पूरी संभावना है। आइए ऐसे ही पांच खेलों के बारे में आपको बताते हैं।   

एथलेटिक्स: एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल एथलेटिक्स में हासिल किए हैं। इस खेल में भारत ने एशियन गेम्स के 19 संस्करण में अब तक कुल 85 गोल्ड, 102 सिल्वर और 96 ब्रॉन्ज समेत कुल 283 मेडल जीते हैं। नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद, इस खेल में भारत को मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह, पारुल चौधरी, राजेश रमेश और रोहित यादव से मेडल की उम्मीद होगी।

निशानेबाजी: एथलेटिक्स के बाद एशियन गेम्स के इतिहास में भारत को सबसे ज्यादा कामयाबी इसी खेल में मिली है। भारतीय खिलाड़ी हर बार की तरह इस बार भी निशानेबाजी में देश को ज्यादा से ज्यादा मेडल दिलाने का प्रयास करेंगे। निशानेबाजी में भारत ने अब तक कुल 80 मेडल जीते हैं, जिसमें 16 गोल्ड, 30 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पिछले एशियन गेम्स में निशानेबाजी में भारत ने कुल 22 मेडल जीते थे। इस खेल में मनु भाकर को भारत की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा था। मनु के अलावा, ईशा सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, आशी चौकसे, सुरुचि से भी मेडल की आस होगी।

रेसलिंग: भारत को रेसलिंग से भी एशियन गेम्स 2026 में कई मेडल की उम्मीद होगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रेसलिंग के खेल को शामिल नहीं किया था, ऐसे में भारतीय पहलवान एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन करने को बेकरार होंगे। एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने इस खेल में अब तक कुल 65 मेडल जीते हैं, जिसमें 11 गोल्ड, 15 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे हैं। अमन सहरावत, अंतिम पंघाल, दीपक पूनिया, मनीषा, सुजीत कलकल इस खेल में देश के लिए मेडल लाने की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

बॉक्सिंग: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय मुक्केबाजों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए नई उम्मीद जगा दी है। कॉमनवेल्थ गेम्स गई भारतीय मुक्केबाजी टीम का हर सदस्य मेडल लेकर आया था। महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, लवलीना बोरगोहेन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, जदुमणि सिंह, सचिन सिवाच, अंकुश और नरेंद्र बेरवाल मेडल लाने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

क्रिकेट: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारतीय मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के मजबूत स्क्वॉड और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए इस खेल में मेडल पक्का माना जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम 18 सितंबर को टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेलेगी। वहीं, पुरुष क्रिकेट टीम 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी। पिछले एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User