भारत बनाम श्रीलंका गोल्ड मेडल मैच; टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

एशियन गेम्स 2026 के महामुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्वर्ण पदक (Gold Medal) के इस खिताबी मुकाबले में भारतीय कप्तान ने बिना किसी बदलाव के उसी विजयी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा जताया है जिसने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की थी। जानिए टॉस, पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और फाइनल मुकाबले की पूरी लाइव रिपोर्ट।

Sep 22, 2026 - 12:58
0 2
भारत बनाम श्रीलंका गोल्ड मेडल मैच; टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

निशिन। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

भारतीय टीम का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया है। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा बेहतरीन लय में नजर आई हैं। सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी।

हालांकि, एशिया कप में बेहतरीन फॉर्म में नजर आईं स्मृति मंधाना अब तक दो मुकाबलों में सिर्फ 37 रन ही बना सकी हैं। ऐसे में खिताबी मुकाबले में टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा की जोड़ी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई है। वहीं, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। चरणी 2 मुकाबलों में 6 विकेट निकाल चुकी हैं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 4 विकेट निकाले हैं।

दूसरी ओर, श्रीलंका एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम से मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। बल्लेबाजी में कप्तान चामरी अटापट्टू शानदार लय में नजर आई हैं। सेमीफाइनल में भी उन्होंने 50 गेंदों में 83 रनों की दमदार पारी खेली थी। अटापट्टू ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए थे। वह 2 मैचों में अब तक 146 रन बना चुकी हैं। हसीना परेरा और हर्षिता ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन:स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिना परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा और सुगंधिका कुमारी।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User