Agra Husband Murder: आगरा के 'बाथरूम मर्डर' ने उड़ाए होश, 45 दिन तक फर्श के नीचे दफन था पति, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Jul 04, 2026 - 07:36
Updated: 2 months ago
0 5
Agra Husband Murder: आगरा के 'बाथरूम मर्डर' ने उड़ाए होश, 45 दिन तक फर्श के नीचे दफन था पति, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Agra Husband Murder Case: आगरा में 45 दिन से लापता बताए जा रहे एक शख्स का शव उसके ही घर के बाथरूम में दफन मिला. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद फर्श को खोदा गया. शव मिलने के बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. करीब 45 दिन तक एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी चलती रही, लेकिन जब पुलिस ने घर के बाथरूम की फर्श को तुड़वाया तो नीचे से उसका शव बरामद हुआ. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरी घटना में किसी और की भी भूमिका थी या नहीं.

मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की प्राची टावर चौकी इलाके स्थित रेणुका धाम कॉलोनी का है. यहां रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता बताए जा रहे थे. परिवार और रिश्तेदार उनकी तलाश में जुटे हुए थे. इस दौरान उनकी पत्नी रूबी लोगों से यही कहती रही कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं और जल्द वापस लौट आएंगे. बाद में 26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.

पुराने मामले के सत्यापन में खुला राज पुलिस के अनुसार जांच के दौरान कई बातें मेल नहीं खा रही थीं. शुक्रवार को पुलिस एक पुराने मामले के सत्यापन के सिलसिले में दोबारा घर पहुंची. इस दौरान पत्नी का व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा. इसी बीच मृतक के भाई अनिल शर्मा ने भी पुलिस को कुछ अहम जानकारियां दीं. इसके बाद पुलिस ने घर की गहन तलाशी लेने का फैसला किया. नए फर्श ने बढ़ाया शक तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बाथरूम के फर्श पर पड़ी. वहां ताजा प्लास्टर देखकर पुलिस का शक और गहरा गया. इसके बाद बाथरूम के फर्श खुदाई कराई गई.

खुदाई के दौरान नीचे से सुरेंद्र कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. शव दफनाकर ऊपर लगवाई थीं नई टाइल्स प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह बात आई है कि हत्या के बाद शव को बाथरूम में दफनाया गया. इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी डालकर प्लास्टर कराया गया. ताकि किसी को किसी तरह का शक न हो.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस पूरी योजना में पत्नी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने भी मदद की थी या नहीं. पूछताछ में पत्नी ने कबूल किया जुर्म पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस का कहना है कि उसने बताया कि घटना से पहले ही बाथरूम का काम कराने के लिए मिस्त्री और मजदूर बुलाने की तैयारी कर ली गई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी. भाई ने बताई परिवार की स्थिति मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे, जिस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. उनका कहना है कि सुरेंद्र के लापता होने के बाद रूबी ने ही परिवार को फोन कर घर बुलाया था और बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

परिवार लगातार सुरेंद्र की तलाश करता रहा, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. फॉरेंसिक जांच जारी, पुलिस हर पहलू खंगाल रही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

एसीपी हरी पर्वत अमीषा पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और सभी साक्ष्यों के सामने आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User