दिल्ली के जंतर-मंतर पर हलचल तेज; कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारी हिरासत में, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद,
Delhi News Update : एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज CJP के प्रदर्शन चलते दिल्ली के जंतर-मंतर पर हलचल तेज है। हालांकि, Delhi Police ने Jantar Mantar पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है बावजूद इसके CJP नेताओं ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले की किलेबंदी कर दी है।
पूरी राजधानी में 26 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिले में 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्मर कैमरों से लैस हैं।
Jantar Mantar के 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद
साथ ही Jantar Mantar के 4 किलोमीटर की दायरे में internet सेवा बंद कर दी गई है। 45 Metro station पर एंट्री एग्जिट की सुविधा बंद है। Delhi आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस एक-एक शख्स की जांच कर रही है।
Delhi में जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि आज के प्रदर्शन को परमिशन नहीं दी गई है। अनाउंसमेंट में लोगों से अपील की जा रही है कि वे विरोध के लिए इकट्ठा न हों, नारे न लगाएं और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान न पहुंचाएं।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आपराधिक रिकॉर्ड वाले कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में

CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले धौला कुआं में सुरक्षा बलों ने कई कंटेंट क्रिएटर्स समेत प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
धौला कुआं, दिल्ली: ADCP कुमार अभिषेक ने कहा, "दिल्ली में आज के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर यहां गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। किसी भी तरह की शांति व्यवस्था भंग ना हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जो आज के प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे..."
दिल्ली: ACP इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने कहा, "हम कल से ही कानून व्यवस्था के दृष्टिगत और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यहां(गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार चेकिंग कर रहे हैं। हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि किसी को असुविधा ना हो। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले...हम वाहनों की जांच भी कर रहे हैं..."
दिल्ली: शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, "हमने यहां पूरी सख्ती कर रखी है और कमर्शियल वाहनों की जांच की जा रही है और फिर उनको आगे भेजा रहा है...ट्रैफिक स्टाफ को भी तैनात किया गया है। बाहरी फोर्स भी तैनात है...संवेदनशील इलाकों में गश्त की जा रही है...ड्रोन, CCTV के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है..."
दिल्ली: DCP ट्रैफिक विकास कुमार ने कहा, "हमने कल शाम एक ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की थी। उसमें हमने बताया था कि कुछ रास्तों पर ट्रैफिक पर रोक रहेगी और बाकी रास्तों पर हम ट्रैफिक को रेगुलेट कर रहे हैं। हम जनता की सुविधा का ध्यान रख रहे हैं ताकि आम नागरिकों और यात्रियों को कोई परेशानी न हो...मेरी लोगों से अपील है कि कानून का पालन करें। यहां धारा 163 BNSS लागू है। तो कृपया इकट्ठे ना हो और विरोध प्रदर्शन ना करें क्योंकि यहां प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है..."
दिल्ली: ट्रैफिक ज़ोन-II के ACP दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा, "हमने पूरे इलाके में, खासकर 30 अहम रास्तों पर अपना ट्रैफिक स्टाफ तैनात किया है। अगर कहीं कोई रुकावट आती है, तो हम सही डायवर्जन लागू करेंगे। हम लोगों की पूरी मदद कर रहे हैं ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे। अभी ट्रैफिक ठीक से चल रहा है और हम इलाके में गश्त कर रहे हैं...हम खुद स्थिति पर नज़र रख रहे हैं..."
चिल्ला बॉर्डर। संयुक्त आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, "हम लोग इस वक्त चिल्ला बॉर्डर पर खड़े हैं और पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में 163 BNSS प्रभावी है। उसको दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल का व्यवस्थापन सुनिश्चित किया गया है। पूरे पुलिस कमिश्नरेट में बॉर्डर्स पर महत्वपूर्ण स्थानों पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस का डिप्लॉयमेंट है और आवश्यकता अनुसार हम लोग सतर्क दृष्टि रख रहे हैं... सभी चीजें सामान्य रूप से चल रही हैं। आवश्यकता अनुसार हम मॉनिटरिंग करते हैं एवं सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करते हैं, वो की जा रही है..."
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)