Big Breaking News: Delhi पहुंचते ही हिरासत में लिए गए CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास भी डिटेन
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ़्लाइट कुछ ही मिनट पहले IGI एयरपोर्ट पर उतरी है।
अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, "...मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।" दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिपके के साथ उनके सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई से पहुंचते ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस विमान में घुस गई और अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए वे जंतर-मंतर पर जा प्रदर्शन नहीं कर सकते।
दिपके बोले- मुझे गिरफ्तार कर लो
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। यह फ़्लाइट IGI एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं। मुझे गिरफ़्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"
खबर अपडेट की जा रही है....
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)