जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई, भीड़ में पड़े थप्पड़

Jun 15, 2026 - 18:00
Updated: 5 days ago
0 13
जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई, भीड़ में पड़े थप्पड़
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की जयपुर में पिटाई

जयपुर: जयपुर में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई हो गई है। भीड़ में उनके थप्पड़ मारे गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

अभिजीत दीपके कौन हैं?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके का नाम उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया की दुनिया में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का जिक्र शुरू हुआ। सीजेपी से जुड़े मीम बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। सीजेपी इसलिए भी तेजी से चर्चा में आई, क्योंकि इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़े।

अभिजीत दीपके ने सीजेपी की शुरुआत अमेरिकी से की। हालांकि, दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका से इसकी शुरुआत की थी। फिलहाल वह भारत के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी क्यों बनी?

सीजेपी का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी। जिसके बाद युवाओं को आकर्षित करते हुए कॉकरोच पार्टी बनाई गई। 

अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बने और बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े। अभिजीत ने युवाओं पर फोकस किया और अब ये एक वायरल मूवमेंट बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User