असम में 778 करोड़ का निवेश: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गिनाए फायदे

Sep 29, 2026 - 17:17
0 3
असम में 778 करोड़ का निवेश: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गिनाए फायदे
₹778 Cr Assam Investment

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य में बढ़ते निवेश और रोजगार के अवसरों को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने 778 करोड़ रुपये के निवेश का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे असम में खेती से लेकर बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट तक की वैल्यू चेन बन रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा कि असम में निवेश बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा मौके बन रहे हैं और यहां के प्रोडक्ट अब राज्य की सीमा से बाहर भी बाजार में पहुंच रहे हैं।

खेत से लेकर ब्रांडेड चिप्स तक की वैल्यू चेन

मुख्यमंत्री सरमा ने पोस्ट में कहा, "अवसर के साथ विकास, 778 करोड़ रुपये का निवेश, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अधिक अवसर।" कृषि और उद्योग के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के खेतों में उगने वाले आलू से लेकर उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले चिप्स के पैकेट तक का सफर उसी तरह के आर्थिक अवसर का प्रतीक है, जिसे राज्य पैदा करना चाहता है। सीएम सरमा ने कहा, "हमारे खेतों में उगने वाले आलू से लेकर आपकी अलमारी पर रखे 'लेज' के पैकेट तक, यही अवसर है। असम में बना प्रोडक्ट, अब असम से बाहर तक पहुंच रहा है।"

प्राइवेट निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

सीएम सरमा द्वारा बताया गया 778 करोड़ रुपये का निवेश असम के प्राइवेट निवेश को आकर्षित करने और पारंपरिक क्षेत्रों के बाहर रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों के लिहाज से भी काफी अहम है। सरकार असम को एक उभरते हुए निवेश स्थल के रूप में प्रमोट कर रही है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य उद्योगों पर फोकस है।

किसानों को संगठित सप्लाई चेन से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री की टिप्पणी ने असम के किसानों को संगठित फूड-प्रोसेसिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट की सप्लाई चेन से जोड़ने की क्षमता की ओर भी इशारा किया। इस तरह के जुड़ाव से राज्य के भीतर ही वैल्यू एडिशन के अतिरिक्त रास्ते बन सकते हैं, साथ ही स्थानीय कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंच मिल सकती है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User