सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की हिरासत में 200 लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Oct 10, 2026 - 14:08
0 2
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की हिरासत में 200 लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
200 people detained

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से करीब 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

दिल्ली सुरक्षा बढ़ा दी गई है

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस बार सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

सीजेपी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया

शनिवार सुबह ही सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे।

दिल्ली पुलिस के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया। दिपके ने 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके पुलिस से कहते हुए सुने गए, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।"

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया है। इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरों से लैस किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवासों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है जबकि सुरक्षा उपायों के तहत सुप्रीम कोर्ट और मंडी हाउस सहित कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी चल रही है, पूरे परिसर में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान तैनात हैं। सुरक्षा मार्च निकाले जा रहे हैं और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User