मेरठ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, जानिए- वेतन से लेकर रोजगार मेले के आयोजन के बारे में सब कुछ...

Sep 09, 2026 - 22:01
Updated: 22 days ago
0 5
मेरठ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, जानिए- वेतन से लेकर रोजगार मेले के आयोजन के बारे में सब कुछ...
  • युवाओं को 10 हजार नौकरियों का मौका, 35 हजार तक वेतन।
  • सेवायोजन विभाग की तरफ से सरधना में 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा वृहद रोजगार मेला। 
  • आठवीं पास से लेकर पीजी और तकनीकी युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में नौकरी का अवसर।

Knockout Newz Meerut : मेरठ के हजारों युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका आने वाला है। रोजगार की तलाश में जुटे युवाओं को अब अलग-अलग कंपनियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सरधना में एक ही छत के नीचे निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

12 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 सितंबर को विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती होगी। चयनित युवाओं को पद और योग्यता के अनुसार 15 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतनमिलेगा।

रोजगार मेले में शैक्षिक योग्यता के आधार पर युवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध रहेंगे। आठवीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। इसके अलावा तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए भी विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार निजी क्षेत्र की कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

मेले में शामिल होने के लिए युवा रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। यहां उन्हें मेले में शामिल होने वाली कंपनियों, उपलब्ध पदों और वेतन से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। पहले से पंजीकरण नहीं करा पाने वाले युवाओं को भी निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके लिए मेले में ही आन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी निर्धारित समय पर विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि मेले में भी ऑन स्पॉट पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User