नागपुर के स्टूडेंट का अबूधाबी में आया NEET Re-Exam का सेंटर, ...तो राहुल गांधी का सामने आया रिएक्शन, बोले.....

Jun 20, 2026 - 12:53
Updated: 2 months ago
0 5
नागपुर के स्टूडेंट का अबूधाबी में आया NEET Re-Exam का सेंटर, ...तो राहुल गांधी का सामने आया रिएक्शन, बोले.....
राहुल गांधी
नागपुर के स्टूडेंट का अबूधाबी में आया NEET Re-Exam का सेंटर, ...तो राहुल गांधी का सामने आया रिएक्शन, बोले.....

नई दिल्ली: नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में सेंटर दिए जाने पर राहुल गांधी बोले कि न तो उसके पास पासपोर्ट है, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न ही अब वक़्त बचा है. क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? 

नागपुर के रहने वाले एक स्टूडेंट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET री-एग्जाम का सेंटर अबूधाबी में दिया है. छात्र का कहना है कि उसके पास ना तो पासपोर्ट है और ना परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे हैं. अब इस मामले में राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था. कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया. उसका सेंटर निकला - अबू धाबी.'

छात्र के पास ना पासपोर्ट और ना परिवार के पास पैसे: राहुल गांधी 

 राहुल गांधी ने कहा कि न तो छात्र के पास पासपोर्ट है और न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे और न ही अब कोई वक़्त बचा है. वो रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?

राहुल गांधी ने सवाल पूछा, 'आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए. NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज टेस्ट कर रही है. जो सिस्टम एक बच्चे को अपने ही शहर में एक सेंटर नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं.'

हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद करो: राहुल 

कांग्रेस नेता ने कहा, 'कोटा में मैंने यही कहा था- यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही. यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है. हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए. वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे.'

NTA ने इस मामले में क्या कहा?

वहीं इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. NTA ने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है और जरूरी जांच-पड़ताल के बाद, अगले कुछ घंटों में कैंडिडेट को नागपुर में एक सेंटर अलॉट कर दिया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User